विनोवा में हुई आगजनी, लाखों का हुआ नुकसान
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।
भागलपुर। नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत इस्माइलपुर प्रखंड स्थित विनोबा वार्ड नं 17 में बीते 11 मार्च को शाट सर्किट से आग लग गई थी जिसमें राजाराम मंडल का टोटो,खाद, कपड़े नगदी समेत लगभग ढाई लाख की संपत्ति जल कर राख हो गई।पीढीत को अभी तक कोई सरकारी मुआवजा नहीं मिल पाया है।इसी बाबत परबत्ता पंचायत के मुखिया श्रीमती वीणा देवी और पंचायत समिति सदस्य श्रीमती शकुंतला देवी व वार्ड सदस्य श्री जलधर मंडल ने पीड़ित के आवेदन को अभिप्रमाणित कर प्रखंड विकास पदाधिकारी को अग्रेषित कर दिया है। वहीं राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन भारत के मीडिया प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव श्री विभूति सिंह ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया है और यथासंभव सरकार से मिलने वाली मुआवजा दिलाने की बात कही है।
