भागलपुर में तिलकामांझी थाना और BSF का फ्लैग मार्च, विधानसभा चुनाव को लेकर बढ़ाई गई चौकस

रिपोर्ट: अमित कुमार, भागलपुर
भागलपुर: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भागलपुर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया जा रहा है। इसी क्रम में तिलकामांझी थाना पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (BSF) की संयुक्त टीम ने मंगलवार को फ्लैग मार्च निकाला।

इस फ्लैग मार्च का नेतृत्व तिलकामांझी थाना के एसआई अभिजीत कुमार सिंह और BSF के मेजर ने किया। मार्च की शुरुआत तिलकामांझी चौक से हुई, जो बरहपुर, भीखनपुर, त्रिमूर्ति चौक, वैष्णो देवी दरबार, मुंदीचक क्षेत्र होते हुए बस स्टैंड और डिक्सन रोड तक निकाला गया।

इस दौरान पुलिस और बीएसएफ जवानों ने पैदल मार्च करते हुए स्थानीय लोगों को शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। अधिकारियों ने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जिले में गश्ती और निगरानी बढ़ा दी गई है।

बिहार में आचार संहिता लागू हो चुकी है और मतदान 6 नवंबर और 11 नवंबर 2025 को दो चरणों में संपन्न होगा।
एसआई अभिजीत कुमार सिंह ने जनता से अपील की कि वे लोकतंत्र के महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाएं और निर्भीक होकर मतदान केंद्र पर जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!