कहा गया है अगर ऊंची उड़ान लगानी है तो पढ़ाई के प्रमाण पत्र से लगाओ।

कहा गया है अगर ऊंची उड़ान लगानी है तो पढ़ाई के प्रमाण पत्र से लगाओ।

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।

भागलपुर जिले के सबौर। प्रखंड के सरधो गांव की बेटी शिवानी कुमारी बनी जिला की दूसरी टॉपर, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर
भागलपुर जिले के सरधो गांव के लिए यह अत्यंत गर्व और खुशी का क्षण है कि गांव की प्रतिभाशाली छात्रा शिवानी कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। शिवानी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार का बल्कि पूरे गांव और सबौर प्रखंड का नाम रोशन कर दिया है।
सरधो गांव के इतिहास में अब तक कोई भी छात्र जिला टॉप 10 में स्थान नहीं बना पाया था, लेकिन शिवानी कुमारी ने इस धारणा को तोड़ते हुए नया इतिहास रच दिया है। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में उत्साह और प्रेरणा का माहौल है।
शिवानी कुमारी आगे चलकर इंजीनियर बनना चाहती हैं, और उनका यह लक्ष्य उनके मेहनत, लगन और समर्पण को दर्शाता है। उनकी सफलता में उनके गुरुजनों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस अवसर पर आदरणीय सूरज सर एवं तपन सर को भी हार्दिक बधाई, जिनके मार्गदर्शन में शिवानी ने यह मुकाम हासिल किया।
मैं, अमन कुमार मिनाटी, भागलपुर कांग्रेस सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष, कांग्रेस पार्टी की ओर से शिवानी कुमारी को दिल की गहराइयों से हार्दिक बधाई।सच कहा गया है कि ऊंची उड़ान लगानी चाहिए पढ़ाई के माध्यम से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!