संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर
भागलपुर सहित बिहार में नए साल की शुरुआत ठिठुरन भरी ठंड और घने कोहरे से हुई है। ठंडी पछुआ हवा के कारण हाड़ कंपाने वाली ठंड महसूस की जा रही है भागलपुर, पटना जहानाबाद, बेगूसराय, खगड़िया समेत 10 जिलों में घना कोहरा है विजिबिलिटी 10 मीटर भी नहीं है मौसम विज्ञान केंद्र ने 38 जिलों में कोहरा और कोल्ड-डे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है 5 जनवरी तक ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। इस दौरान कई जिलों के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। पिछले 24 घंटे में सीवान सबसे ठंड जिला रहा, यहां का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा गया का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस, औरंगाबाद और अरवल का 6.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया
