फूस के घर में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख

फूस के घर में लगी आग, हजारों की संपत्ति जलकर राख

दरभंगा/ मुरारी झा

घनश्यामपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत पाली में शुक्रवार की दोपहर मदरसा के समीप स्थित एक फूस के घर में अचानक आग लगने से पूरा घर जलकर खाक हो गया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, करीब साढ़े चार बजे मो. ऐनुल के फूस के घर से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। उस समय चल रही तेज पछुआ हवा के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना मिलते ही थाना के माध्यम से अग्निशमन विभाग की दमकल टीम मौके पर पहुंची। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने भी साहस दिखाते हुए आग बुझाने में सक्रिय सहयोग किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे आसपास के अन्य घरों को सुरक्षित बचा लिया गया।

हालांकि इस घटना में मो. ऐनुल का फूस का घर और उसमें रखा सारा सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया। आग बुझने के बाद आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!