फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेज़ से दाखिल-खारिज का प्रयास, पीड़ित ने उपमुख्यमंत्री से की कार्रवाई की मांग

रिपोर्ट – अमरजीत कुमार तिवारी भागलपुर/बिहार।।

भागलपुर जिले के गोराडीह अंचल अंतर्गत भूमि विवाद का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें फर्जी हस्ताक्षर और कूटरचित दस्तावेज़ के आधार पर दाखिल-खारिज कराए जाने का आरोप लगा है।

पीड़ित प्रदीप प्रकाश उर्फ प्रदीप कुमार सिंह ने माननीय उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा को आवेदन देकर बताया है कि वर्ष 2024–25 में उनकी पैतृक भूमि खाता संख्या 177, खेसरा संख्या 479, पर आशा सिन्हा उर्फ माया देवी द्वारा फर्जी दस्तावेज़ और हस्ताक्षर के माध्यम से दाखिल-खारिज तथा ऑनलाइन रसीद कटवाने का प्रयास किया गया।

आरोप है कि इस पूरे मामले में उनके पति सिताराम सिंह एवं सुमित कुमार सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई। मामले की जानकारी मिलने पर पीड़ित पक्ष द्वारा आपत्ति दर्ज कराई गई, जिसके बाद अंचल अधिकारी ने दाखिल-खारिज को रद्द कर दिया। हालांकि, अब तक संबंधित आरोपियों पर कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई है।

पीड़ित ने यह भी बताया कि वर्तमान में याचिका संख्या 33113 (दिनांक 08/07/2025), बाद संख्या 1104R27/2025–26 लंबित है, जिसमें बार-बार निराधार आपत्तियाँ डालकर मामले को अंचल कार्यालय में पेंडिंग रखा गया है।
पीड़ित ने सरकार से मांग की है कि दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए और लंबित मामले का शीघ्र निष्पादन कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!