फुलबड़िया बाजार की बदहाली को लेकर लोगों ने किया धरना-प्रदर्शन

किशनगंज, संवाददाता मोहम्मद मुजाहीर।

टेढ़ागाछ प्रखंड का मुख्य बाजार फुलबड़िया अपनी बदहाली की कहानी बयां कर रहा है। बुनियादी सुविधाओं के अभाव और अव्यवस्था के खिलाफ प्रखंड क्षेत्र के लोगों ने रविवार को एकदिवसीय शांतिपूर्ण धरना आयोजित कर शासन-प्रशासन को आईना दिखाया।

लोगों ने कहा कि विडंबना यह है कि राजस्व संग्रह में यह बाजार पूरे प्रखंड में अव्वल है, बावजूद इसके यहां सड़क, नाला, स्वच्छता और अन्य आधारभूत सुविधाओं का अभाव है। बाजार की दुर्दशा को लेकर स्थानीय लोगों में गहरी नाराज़गी है।

धरना में शामिल लोगों ने स्पष्ट कहा—
“हक कभी माँगने से नहीं मिलता, हक तो छीनना पड़ता है। धरना-प्रदर्शन ही वह सशक्त हथियार है, जिसके दम पर फुलबड़िया बाजार को स्वर्ग सा सुंदर, स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया जा सकता है।”

स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!