भागलपुर में गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र द्वारा गांधी जयंती प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित

रिपोर्ट – अमित कुमार, भागलपुर

गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र, भागलपुर द्वारा “टेकिंग गांधी टू स्कूल” कार्यक्रम के तहत आयोजित गांधी जयंती प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों के लिए पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रकाश चंद्र गुप्ता ने की।

समारोह के मुख्य अतिथि थे — डॉ. हेम शंकर शर्मा, प्राचार्य, जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय, भागलपुर, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. फारूक अली, पूर्व कुलपति, जे.पी. विश्वविद्यालय, छपरा उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत सर्वधर्म प्रार्थना और पुष्पांजलि के साथ हुई। इसके बाद विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।

डॉ. हेम शंकर शर्मा ने कहा हात्मा गांधी विश्व के ऐसे महापुरुष हैं जिनका अनुसरण पूरी दुनिया करती है। उन्होंने मानवता, प्रेम, सद्भाव, अहिंसा और सत्याग्रह के बल पर भारत को आज़ादी दिलाई और ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना स्थापित की

डॉ. फारूक अली ने गांधीजी द्वारा बताए गए सात सामाजिक पापों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इन बुराइयों से समाज को बचाना ही सच्चा गांधीवाद है। बच्चों को गांधीजी के विचारों को अपने जीवन में उतारना चाहिए

विद्वान वक्ता डॉ. रवि शंकर कुमार चौधरी, अध्यक्ष, इतिहास विभाग, टी.एन.बी. कॉलेज, भागलपुर ने कहा कि हात्मा गांधी केवल मानव नहीं, बल्कि महामानव थे। उनकी प्रतिमाएं आज दुनिया के 103 देशों में स्थापित हैं, जो सत्य और अहिंसा का संदेश दे रही हैं। दुनिया गांधीजी का अनुसरण कर रही है, लेकिन कुछ लोग भारत में ही उन्हें दरकिनार करने का प्रयास कर रहे हैं।”

कार्यक्रम संचालन संजय कुमार ने किया।
स्वागत भाषण – अरविंद कुमार राम,
धन्यवाद ज्ञापन – मोहम्मद ऐनुल होदा, उपाध्यक्ष,
मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का सम्मान — वासुदेव भाई (सचिव), एनुअल होदा (उपाध्यक्ष), संजय कुमार (सह सचिव), अरविंद कुमार राम (कोषाध्यक्ष) द्वारा किया गया।

इस अवसर पर डॉ. हबीब मुर्शिद खान, मोहम्मद तकी अहमद जावेद, जीनी हमीदी, राजकुमार, डॉ. जयंत जलद, डॉ. सच्चिदानंद शाह, डॉ. मोहम्मद शाहबाज सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

पुरस्कृत छात्रों में रकीबा अकबर (होली फैमिली स्कूल), विप्रा श्री (माउंट कार्मेल स्कूल), मृदुल (संत जोसेफ स्कूल), कृष्ण कुमार (नवयुग विद्यालय), रोशनी कुमारी (झुनझुनवाला इंटर आदर्श बालिका उच्च विद्यालय), आरुषि, अनिका, दिव्यांश गुप्ता, अवनी रंजन, आराध्या राय, तनिष्का, प्रियांशी (संत जोसेफ स्कूल), शिजा (बिरला ओपन माइंड्स स्कूल), अक्षरा सिंह, हैप्पी सुंदरम (होली फैमिली स्कूल), अमृत पुंद्रिक शरण, अभिनव, मोहम्मद अनस, रशीद रजा (इंटर उच्च विद्यालय सबौर), खुशी कुमारी, दीवा कुमारी, शिल्पी (झुनझुनवाला आदर्श बालिका उच्च विद्यालय) आदि शामिल रहे।

सम्मानित स्कूलों में प्रमुख रूप से — होली फैमिली स्कूल, संत जोसेफ स्कूल, माउंट कार्मेल स्कूल, नवयुग विद्यालय, झुनझुनवाला आदर्श बालिका उच्च विद्यालय, बिरला ओपन माइंड्स स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल बरारी, इंटर उच्च विद्यालय सबौर और सरयू देवी मोहनलाल इंटर उच्च विद्यालय थे।

कार्यक्रम प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि जो विजेता छात्र उपस्थित नहीं हो सके, वे जय प्रभा मार्ग स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र कार्यालय से अपना पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!