अमित कुमार भागलपुर
प्रकाश चंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में गांधी शांति प्रतिष्ठान के विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा किया गया।
गहन विचार विमर्श के उपरांत तय किया गया कि गांधी शांति प्रतिष्ठान की ओर से भागलपुर शहर में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए लोगों से अपील किया गया कि शहर को स्वच्छ रखने में आप अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। जहां-तहां थूक, मलमूत्र और कचरे का निस्तारण नहीं करें ।
जिला प्रशासन से और नगर निगम से मांग किया गया कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सभी प्रमुख जगहों पर कचरा के रखरखाव और शौचालय की व्यवस्था किया जाए।
बैठक में भारत सरकार के द्वारा पारित मनरेगा की जगह ,जी राम जी योजना को पारित किया जाना और उसमें भी रोजगार की गारंटी को खत्म किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए वह काम है ,हम इसका विरोध करते हैं और भारत सरकार से मांग करते हैं की रोजगार की गारंटी और महात्मा गांधी का नाम पूर्ववत रखा जाए।
इधर हाल के दिनों में चर्च पर किया गया हमला सांप्रदायिक सद्भाव पर हमला है। इसलिए सांप्रदायिक सद्भाव पर किसी भी तरह के किए जाने वाले हमले की हम निंदा करते हैं और लोगों से ,दलों से ,और सरकार से अपील करते हैं कि सद्भाव को बिगाड़ने वाले किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने दिया जाए। इसके लिए समुचित कार्यवाही किया जाए।
उपस्थित सदस्यों के द्वारा सर्वसम्मति से यह मांग किया गया कि सैंडिस कंपाउंड में लगाया गया प्रवेश शुल्क पूर्णतया अव्यवहारिक है ।यहां के लोगों के भावना की अनदेखी है। इसलिए हम इसका विरोध करते हैं, और नगर निगम प्रशासन और स्मार्ट सिटी प्रशासन से मांग करते हैं की सैंडिस कंपाउंड में लगाया गया प्रवेश शुल्क पूर्णतया खत्म किया जाए।
यह भी तय किया गया कि हम उपरोक्त सभी मांगों की पूर्ति के लिए संघर्ष और रचना का कार्यक्रम जारी रखेंगे।
बैठक में रामशरण, अरविंद कुमार राम, डॉ मनोज कुमार, कुमार संतोष, तकी अहमद जावेद,जीनी हमिदी, वासुदेव भाई,संजय कुमार,वीणा सिंहा, कुमार संतोष,प्रवीण कुमार डॉक्टर सुनील अग्रवाल, मोहम्मद काबुल,अनीता शर्मा, राजकुमार, मोहम्मद शाहबाज, प्यारी देवी मुन्ना राय सहित अनेकों लोग उपस्थित थे।
निवेदक
संजय कुमार
गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र भागलपुर।
