गंगटी मोहल्ले में नाले की निकासी समस्या पर महापौर ने लिया संज्ञान

संवाददाता शुभम कुमार, भागलपुर

भागलपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 42 अंतर्गत गंगटी मोहल्ले में नाले के पानी की निकासी की समस्या से स्थानीय लोग लंबे समय से परेशान थे। बरसात के दिनों में स्थिति और गंभीर हो जाती थी, जिससे मोहल्ले में जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो रही थी।

निवासियों ने इस समस्या को लेकर कई बार वार्ड पार्षद सहित नगर निगम के पदाधिकारियों को आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए भागलपुर नगर निगम की महापौर डॉ. वसुंधरा लाल, उपमहापौर डॉ. सलाउद्दीन हसन और निगम के अन्य अधिकारी गंगटी मोहल्ले पहुंचे और स्थल निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं को विस्तार से महापौर और अधिकारियों के सामने रखा। इस पर महापौर डॉ. वसुंधरा लाल ने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि नाले की निकासी की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने नगर निगम के इंजीनियरों और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

स्थानीय लोगों ने महापौर और उपमहापौर की इस पहल पर संतोष जताया और उम्मीद जताई कि जल्द ही गंगटी मोहल्ला जलजमाव की समस्या से मुक्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!