गैस, पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर हुई बैठक
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।
मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट की ऑनलाइन बैठक की गई। बैठक में वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में आम जनता को गैस कैसे उपलब्ध कराई जाए, डीजल पेट्रोल की आपूर्ति में कहीं कोई दिक्कत ना हो, आराजकता की स्थिति नहीं हो, इससे संबंधित कई आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस संदर्भ में बैठक के उपरांत संवाददाताओं को संबोधित करते हुए भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने कहा कि हमारी टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। हमारी टीम 24 घंटा इस पर कार्य कर रही है। इससे संबंधित आम जनों की कोई सूचना आती है तो उसको तुरंत निष्पादित किया जाता है।
जिलाधिकारी ने कहा कि मैं आम जनता को विश्वास दिलाना चाहता हूं कि कहीं किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होगी। जिलाधिकारी ने कहा कि तेल एवं गैस कंपनी के जितने भी प्रतिनिधि हैं उनके साथ वे लगातार बैठक कर रहे हैं। ताकि गैस और डीजल पेट्रोल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
, संवाददाताओं को संबोधित करते हुए भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि गैस पेट्रोल की कोई दिक्कत नहीं है। अगर कोई इस संबंध में किसी तरह का अफवाह फैलता है, गलत जानकारी देता है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।
