गैस व पेट्रोल आपूर्ति पर प्रशासन सतर्क, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

गैस व पेट्रोल आपूर्ति पर प्रशासन सतर्क, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर, मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में आयोजित क्राइसिस मैनेजमेंट की ऑनलाइन बैठक के बाद जिला प्रशासन ने आवश्यक तैयारियों को लेकर आम जनता को आश्वस्त किया है। बैठक में वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए गैस, डीजल और पेट्रोल की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की अव्यवस्था रोकने के निर्देश दिए गए। बैठक के उपरांत संवाददाताओं को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि प्रशासन की टीम 24 घंटे सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। आम नागरिकों से मिलने वाली किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिले में कहीं भी गैस या पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं होने दी जाएगी। इसके लिए तेल एवं गैस कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं। वहीं, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने स्पष्ट किया कि आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति अफवाह फैलाने या गलत जानकारी देने का प्रयास करता है, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी समस्या की सूचना तुरंत दें

बाइट — डॉक्टर नवल किशोर चौधरी जिलाधिकारी भागलपुर

बाइट — प्रमोद कुमार यादव पुलिस अधीक्षक भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!