संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुआ जिसमें प्रो (डॉ) दीपो महतो, प्राचार्य, टी एन बी कालेज, प्रो ( डॉ) अनिरुद्ध कुमार , प्राचार्य बी एन कालेज भागलपुर, प्रो ( डॉ) उमेश प्रसाद सिंह पूर्व विभागाध्यक्ष भूगोल विभाग, प्रो (डॉ) शरत चन्द्र मंडल पूर्व विभागाध्यक्ष भूगोल विभाग, प्रो (डॉ) विरेन्द्र प्रसाद शर्मा पूर्व विभागाध्यक्ष भूगोल विभाग, डॉ प्रशांत कुमार, विभागाध्यक्ष, भूगोल स्नातकोत्तर विभाग टी एम बी विश्वविद्यालय भागलपुर एवं डॉ जनेंद्र कुमार ने सामूहिक रूप से किया। उसके बाद कुलगीत का गायन किया गया। मंच पर विराजमान सभी सम्मानित अतिथियों का स्वागत संबोधन डॉ जनेंद्र कुमार विभागाध्यक्ष भूगोल,टी एन बी महाविद्यालय के द्वारा किया गया। वहीं विषय प्रवेश डॉ राधा कुमारी, सहायक प्राध्यापक, टी एन बी कालेज के द्वारा किया गया। आपने प्रदर्शनी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि पर्यावरण को जीवंत बनाए रखने के लिए जागरुकता जरूरी है। इसके बाद आगत अतिथियों एवं जज महोदय के द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।
लगभग 80 बेहतरीन मोडल छात्र – छात्राओं के द्वारा प्रदर्शित किया गया। बच्चों ने *वाटर साइकिल, आधुनिक कृषि पद्धति, ओजोन हमारी सुरक्षा कवच, सोलर सिस्टम, ध्रुवीय क्षेत्रों में वायुमंडल का प्रभाव, मैंग्रोव का महत्व, सुनामी का कारण इत्यादि मोडल* बनाकर अपने मेधा और कौशल का परिचय दिया।
सारे मोडल डॉ राधा कुमारी, सहायक प्राध्यापक के निर्देशन में प्रदर्शित किया गया।
प्राचार्य प्रो डॉ दीपो महतो ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में ग्रीन हाउस प्रभाव को विस्तार से बताया। उन्होंने प्रदर्शनी से जुड़े सभी शिक्षकों एवं बच्चों का हौसला अफजाई करते हुए बताया कि पर्यावरण हमारे लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।
प्रो डॉ उमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि पर्यावरण है तो हम हैं। इसकी सुरक्षा और संरक्षण करना हमारा कर्तव्य है।
अपने संबोधन में डॉ विरेन्द्र प्रसाद शर्मा, पूर्व विभागाध्यक्ष भूगोल विभाग ने सभी छात्र-छात्राओं और इस कार्यक्रम से जुड़े सभी शिक्षकों को आर्शीवाद दिया।
पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो डॉ शरत चन्द्र मंडल ने अपने संबोधन में भूगोल के प्रदर्शनी को सराहा और अतुलनीय बताया। उन्होंने भूगोल को सामाजिक विज्ञान से जोड़ कर प्रदर्शनी के महत्व को रेखांकित किया।
डॉ प्रशांत कुमार ने अपने संबोधन में बताया कि मानव और पर्यावरण एक दूसरे पर आधारित है।
प्रदर्शनी कल तक चलेगी ।
निर्णायक मंडल में आमंत्रित मुख्य अतिथि गण और राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार ने प्रतिभागियों से मॉडल के विषय में जानकारी प्राप्त करके विजेता का चयन किया। जिनका नाम कल सूचित किया जाएगा और कल ही बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में डॉ मनोज कुमार, डॉ सुनंदा कुमारी, डॉ अरविन्द कुमार, डॉ जावेद अख्तर, डॉ अजीत कुमार , डॉ अंशुमान, डॉ श्वेता पाठक, डॉ शिवानी भारद्वाज, डॉ चंदन कुमार, डॉ नीतू कुमारी, डॉ अकलेश कुमार, डॉ राजीव कुमार सिंह, डॉ अंशु कुमार, डॉ खलीक, डॉ अरूण ठाकुर, डॉ दीपक कुमार, डॉ अशोक यादव, डॉ अभीक महापात्र, डॉ श्वाती कुमारी, डॉ अनुराधा कुमारी, करूणा राज, डॉ मुकुल कुमार, डॉ मुकुल आनंद, डॉ प्रियंका कुमारी इत्यादि शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। कार्यक्रम में डॉ पुष्प कुमार राय, सहायक प्राध्यापक, गणित विभाग एवं डॉ अख्तर अली, सहायक प्राध्यापक, उर्दू विभाग ने रिपोरटियर के उत्तरदायित्व का निर्वहन किया।
मंच संचालन डॉ विमल कुमार ने किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन डॉ मुकुल आनंद ने किया।
