घोघा उच्च विद्यालय की छात्रा ने प्रधानाध्यापिका पर लगाया गंभीर आरोप

अमित कुमार भागलपुर:घोघा प्रखंड के कोदवार स्थित घोघा उच्च विद्यालय में एक बड़ी शिकायत सामने आई है। विद्यालय की छात्रा ने प्रधानाध्यापिका अनुसुइया कुमारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि विद्यालय में बिहार सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली किताबें और कॉपियां छात्रों को नहीं दी जा रही हैं

छात्रों और छात्राओं ने इस मामले को लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी (D.E.O.) को लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि प्रधानाध्यापिका छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार करती हैं और अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करती हैं

गौरतलब है कि जिला शिक्षा पदाधिकारी ने पहले ही सभी सरकारी विद्यालयों को छात्रों को किताब और कॉपी वितरण का आदेश जारी किया था। इसके बावजूद, छात्रों का कहना है कि उन्हें अब तक अध्ययन सामग्री नहीं मिली है।

अब देखना यह होगा कि छात्रों द्वारा लगाए गए इन आरोपों की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं, और जिला प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!