गोनुधाम तरडीहा में सरस राम कथा का प्रथम दिन, शिव-सती प्रसंग से मिला आध्यात्मिक संदेश
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर बिहार
भागलपुर जगदीशपूर के गोनुधाम तरडीहा में आयोजित सरस राम कथा के प्रथम दिवस पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला पूज्य महाराज जी ने अपने मुखारविंद से रामचरितमानस के बालकांड में वर्णित शिव-सती प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया उन्होंने बताया कि यह प्रसंग सती के मोह, भगवान की माया और अंततः उनके त्याग की प्रेरणादायक कथा है, जो जीवन में विवेक और आस्था का मार्ग दिखाती है कथा के दौरान श्रद्धालु भावविभोर होकर प्रभु भक्ति में लीन रहे इस अवसर पर अयोध्या से आए कलाकार मंडली ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया उनके भजन ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया, जिससे पूरा परिसर तालियों और जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में आयोजन समिति के सदस्य राम कृष्णा शुक्ला, आशुतोष शुक्ला, नीरज चौधरी, चन्दन पाण्डेय, शिवम् तिवारी, मोनू चौबे और मोहित पाण्डेय सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने कथा का रसपान कर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया
