छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा टी.एन.बी कॉलेज, भागलपुर में डॉ. भीम राव अंबेडकर जी की जयंती के पूर्व संध्या पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा द्वारा टी.एन.बी कॉलेज, भागलपुर में डॉ. भीम राव अंबेडकर जी की जयंती के पूर्व संध्या पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर!छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा (CRLM), भागलपुर इकाई द्वारा आज टी.एन.बी कॉलेज, भागलपुर में “संविधान और समरसता: डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति दिवस समारोह सह छात्र संवाद” विषय पर एक भव्य एवं सफल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के आगमन पर जोरदार तालियों के साथ स्वागत एवं मंच संचालन से हुई। इसके पश्चात कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ छात्र राष्ट्रीय अध्यक्ष विराट सिंह कुशवाहा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं कुलगीत के सामूहिक गायन के साथ किया गया, जिससे पूरे वातावरण में गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति का भाव व्याप्त हो गया। तत्पश्चात डॉ. बी.आर. अम्बेडकर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश सचिव सुमित सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथियों के रूप में जिला अध्यक्ष सुमन कुमार प्रसून, महिला नेत्री निशा भारती, छात्र राष्ट्रीय अध्यक्ष विराट सिंह कुशवाहा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विवेक कुशवाहा, प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष प्रतीक कुशवाहा एवं प्रदेश प्रवक्ता सूरज मौर्य की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्र जिला अध्यक्ष सत्यम मिश्रा द्वारा की गई। कार्यक्रम का मंच संचालन हृषिकेश प्रकाश द्वारा किया गया, जो अत्यंत सुसंगठित एवं प्रभावशाली रहा।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं पुष्प देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के विचारों, संविधान निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान तथा सामाजिक समरसता के महत्व पर विस्तृत प्रकाश डाला। वक्ताओं ने युवाओं को संविधान के मूल्यों को आत्मसात कर समाज में समानता, न्याय और भाईचारे की स्थापना हेतु प्रेरित किया।
कार्यक्रम के मध्य चरण में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली। इसके पश्चात सभी वक्ताओं ने क्रमवार अपना संबोधन प्रस्तुत किया।
इसी क्रम में कार्यक्रम के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में क्विज प्रतियोगिता के टॉप 10 प्रतिभागियों तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम के विजेताओं को मोमेंटो, मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य सहित कई गणमान्य अतिथि, शिक्षकगण एवं समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति रही। बड़ी संख्या में उपस्थित छात्र-छात्राओं की सक्रिय सहभागिता ने कार्यक्रम को अत्यंत सफल एवं प्रभावशाली बना दिया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विश्वविद्यालय कार्यकारी अध्यक्ष गिरीश झा, छात्र जिला अध्यक्ष सत्यम मिश्रा, मारवाड़ी कॉलेज अध्यक्ष हृषिकेश प्रकाश, टी.एन.बी कॉलेज महासचिव रमन राठौर, शुभम कुमार, अभिनंदन, आर्यन, प्रिंस कुमार सहित अनेक कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कार्यक्रम के अंत में रमन राठौर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया, जिसके साथ ही कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ।
छात्र राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे युवाओं में जागरूकता, सामाजिक समरसता एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता और सशक्त हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!