पचपेड़ी परिक्षेत्र- हिन्दू समाज को एकजुट करने तथा सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ग्राम
पंचायत सुकुलकरी
मंडल के तत्वावधान में विशाल हिन्दू सम्मेलन का सफल आयोजन शुक्रवार, 06 फरवरी 2026 को परस उच्च माध्यमिक विद्यालय, सुकुलकारी में किया गया।
सम्मेलन में समाज के सभी वर्गों—युवा, मातृशक्ति एवं वरिष्ठजनों—की उल्लेखनीय सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री अजय सूर्यवंशी जी (विभाग विचार प्रमुख, बिलासपुर) ने हिन्दू समाज की एकता, सामाजिक समरसता तथा राष्ट्र निर्माण में समाज की भूमिका पर प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए। उनके ओजस्वी उद्बोधन को उपस्थित जनसमूह ने अत्यंत ध्यानपूर्वक सुना और सराहा।
कार्यक्रम में विशेष रूप से
श्री विनोद शुक्ला (वरिष्ठ जिला कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा),
श्री लोकनाथ बंजारे (मंडल उपाध्यक्ष, मल्हार),
श्री दिलीप पांडे (कोषाध्यक्ष, मंडल मल्हार),
श्री सोनू तिवारी, श्री रामनारायण भारद्वाज, श्री हेमंत साहू, श्री रितेश साहू, श्री दीपक यादव, श्री विजय पटेल, श्री पूरन सिंह ठाकुर,
श्रीमती भगवती शर्मा, श्रीमती ममता चौहान, श्रीमती सरस्वती यादव, श्रीमती राजकुमारी यादव, श्रीमती ब्रिजबाई यादव
सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं समाजजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की मंडल कार्यवाही का कुशल संचालन श्री विजय पटेल जी द्वारा किया गया। वक्ताओं ने समाज में एकता, संस्कृति संरक्षण एवं आपसी सहयोग को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।
इस अवसर पर श्री लोकनाथ बंजारे जी ने समाज में एकता और आपसी प्रेम-भाव का आह्वान करते हुए नारा दिया—
“एक रहोगे तो सेफ रहोगे” एवं “बंटोगे तो कटोगे”,
जिसे उपस्थित जनसमूह ने करतल ध्वनि के साथ समर्थन दिया।
आयोजन को सफल बनाने में मंडल के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों का सराहनीय योगदान रहा। अंत में आयोजकों द्वारा सभी आगंतुकों, अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
विनीत – समस्त हिन्दू समाज
महेंद्र सिंह राय- संवाददाता
बिलासपुर (छ.ग़.)
