पार्वती प्रतिमा स्थापना को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाला गया चारों ओर भक्तिमय माहौल देखा गया।

 

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।

भागलपुर के जगदीशपुर में पार्वती माता की प्रतिमा स्थापना को लेकर शुक्रवार सुबह भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं की भीड़, ढोल-नगाड़ों की गूंज और जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर नगर भ्रमण किया, वहीं युवाओं और बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
आचार्य अनुज झा ने बताया कि धार्मिक कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातः 8 बजे वेदी पूजन से हुई। इसके बाद संध्या आरती, संध्या पूजन एवं जलाधिवास का आयोजन किया जाएगा। 15 फरवरी को नगर भ्रमण, महास्नान, प्राण प्रतिष्ठा, रुद्राभिषेक, शिवरात्रि एवं शिव विवाह महोत्सव का विशेष कार्यक्रम रखा गया है। साथ ही कुमारी कन्या भजन-कीर्तन भी आयोजित होंगे।
समाजसेवी निखिल आनंद ने कहा कि यहां पूर्व से जगदीशवर नाथ महादेव मंदिर स्थापित था, लेकिन पार्वती मंदिर नहीं था। उन्होंने बताया कि मां पार्वती ने स्वप्न में दर्शन देकर मंदिर निर्माण का संकेत दिया, जिसके बाद श्रद्धा भाव से मंदिर का निर्माण कराया गया।
शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय मां पार्वती’ के जयकारों से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
पूरे आयोजन से नगरवासियों में हर्ष और आस्था का माहौल देखने को मिला।

बाइट- समाजसेवी निखिल आनंद ।
बाइट-अचार्य अनुज झा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!