भागलपुर के बरारी घाट पर भव्य कलश यात्रा के साथ माँ तारा की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भागलपुर के बरारी घाट पर भव्य कलश यात्रा के साथ माँ तारा की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का हुआ आयोजन

रिपोर्ट – अमरजीत कुमार तिवारी भागलपुर/ बिहार।

भागलपुर के बरारी गंगा घाट पर माँ तारा का प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया…श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम यहाँ देखने को मिला । वैदिक मंत्रोच्चारण, भव्य कलश यात्रा, और प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
या यूँ कहे आज भागलपुर की पावन धरती पर एक ऐतिहासिक और दिव्य क्षण आया है। दस महाविद्याओं में से एक, माँ आदि पराशक्ति माँ तारा की भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आज काफी उल्लास के साथ किया गया..
आज से यह मंदिर भागलपुर के लिए ऊर्जा का केंद्र बनेगा। इस मंदिर में स्थापित माँ तारा की प्रतिमा भक्तों को ज्ञान, मोक्ष और हर बाधा से मुक्ति का मार्ग दिखाएगी।
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया की यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि तारापीठ के दिव्य स्वरूप को हम भागलपुर में लाए हैं। यह मंदिर केवल पूजा स्थल नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक केंद्र बन गया है…. आपको बतादे की इससे पहले आज भव्य कलश शोभा यात्रा काफी साज सज्जा के साथ निकाली गई…. काफ़ी संख्या में इसमें महिला एवं युवतियों ने हिस्सा लिया वहीं उपस्थित गंगा घाट विकास समिति अध्यक्ष नवीन सिंह कुशवाहा,गंगा घाट विकास समिति उपाध्यक्ष मनोज सिंह कुशवाहा,सचिव मनोज पंडित ,पूजा आयोजक एवं के सी एल क्षेत्रीय निर्देशक अमित कुमार ,मंजूषा गुरू काशी कांत सिंह ,निर्भय सिंह , नीतीश सिंह, पंकज मिश्रा, मुन्ना सिंह, सपन दूबे, लड्डू , अशोक ठाकुर, सचिन, रितेश राणा एवं समस्त कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!