भिट्टी गांव में तीन दिवसीय भव्य आयोजन की धूम, 15 से 17 तक शुभ विवाह, सांस्कृतिक संध्या और महादंगल

 

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर भिट्टी गांव में इस वर्ष महाशिवरात्रि के अवसर पर 15 से 17 फरवरी तक तीन दिवसीय भव्य आयोजन का कार्यक्रम तय किया गया है पूरे गांव में उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है। मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया जा रहा है। दूर-दूर से श्रद्धालु एवं दर्शक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे 15 फरवरी को शुभ विवाह एवं झांकी का आयोजन दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होगा। शाम होते-होते पूरा गांव भक्तिमय माहौल में डूब जाएगा। रात्रि 9:00 बजे से ग्रामीण बच्चों द्वारा सांस्कृतिक संध्या प्रस्तुत की जाएगी, जिसमें भजन, नृत्य और लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति होगी। इस कार्यक्रम का उद्देश्य गांव की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है 16 फरवरी को मुख्य आकर्षण महादंगल का आयोजन दोपहर 1:00 बजे से संध्या 6:00 बजे तक किया जाएगा। इस बार दंगल में विशेष रूप से नेपाल से प्रसिद्ध पहलवान थापा तथा उत्तर प्रदेश के वाराणसी से सलमान पहलवान अपनी दमदार कुश्ती का प्रदर्शन करेंगे दोनों पहलवानों के बीच होने वाला मुकाबला दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक रहने की उम्मीद है। इसके अलावा सात राज्यों से नामी पहलवान भिट्टी गांव पहुंच रहे हैं, जिससे प्रतियोगिता का स्तर और भी ऊंचा हो गया है। 17 फरवरी को समापन कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें विजेता पहलवानों और सहयोगियों को सम्मानित किया जाएगा। आयोजन समिति ने सुरक्षा, बैठने और पेयजल की विशेष व्यवस्था की है। पूरे क्षेत्र में इस तीन दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है

बाइट — अरविंद सिंह सोलंकी मेल अध्यक्ष भिट्टी सबौर भागलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!