कांग्रेस कमेटी के मस्तुरी ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर भोला राम साहू को उनके गृह ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत

संवाददाता महेंद्र सिंह राय

मस्तुरी कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर भोला राम साहू के

कार्यकर्ताओं व युवाओं में उत्साह, सरपंच रहते संगठन को मिली नई जिम्मेदारी

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा भोला राम साहू को मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उनके गृह ग्रामीणों में भारी उत्साह देखने को मिली जब ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर भोला राम साहू पहली बार अपने गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने भारी संख्या मे दम खल के साथ भोला राम साहू का स्वागत किया साथ उनके लोगों में काफी उत्साह दिखाई दिया।

भोला राम साहू वर्तमान में ग्राम पंचायत केवटा डीह टांगर के सरपंच भी हैं। सरपंच पद पर रहते हुए उन्होंने पंचायत स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाई है, जिसके चलते पार्टी संगठन ने उन पर भरोसा जताते हुए यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
नियुक्ति की खबर मिलते ही उनके गांव के लोगों मे खुशियों की लहर सी छा गया था साथ ही गांव के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें बधाइयाँ दीं। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में मस्तूरी ब्लॉक में कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ सुदृढ़ होगी।
इस अवसर पर भोला राम साहू ने अपने गांव के लोगों को बधाई देते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, प्रदेश व जिला कांग्रेस नेतृत्व का आभार भी व्यक्त किया ।

स्वागत करता में उपस्थित रहे…

संतराम साहू, गोवर्धन प्रसाद,चंदराम साहू, कुलपत, चंदन, महेंद्र सिंह (पत्रकार )नीलकंठ, सोनाराम उप सरपंच, कमलेशकश्यप,, सुशीलबंजारे, राकेश साहू, दिनेश साहू(रोजगार सहायक),सूरज, रामायण दास कोटवार कुलपत पंच, हरभजन पंच, रूपचंद, नारायण, गोपीचंद, चैतराम, समारू, मानसिंह ,गणपति साथ ही उप सरपंच पंच सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!