ऐतिहासिक पुरातात्विक धार्मिक नगरी
बिलासपुर – नगर पंचायत मल्हार में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु स्वयंभु पातालेश्वर महादेव की एक झलक पाने के लिए उमड पड़े l सैकड़ो की संख्या में बोल बम के नारे लगाते हुए कावड़ यात्री सम्मिलित हूएl महाशिवरात्रि पर नगर पंचायत मल्हार चारों तरफ हर हर महादेव के नारों से गुंज उठाl आज से नगर पंचायत मल्हार में 15 दिनी मेले का भी शुभारंभ हो गया l भारी भीड़ को देखते हुए यहां संघ के स्वयंसेवकों तथा छात्र संगठन के स्वयंसेवकों ने सहयोग दिया l भीड़ को नियंत्रित करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है
नगर पंचायत अध्यक्ष धनेश्वरी कैवर्त ने बताया कि मल्हार मेला में नगर पंचायत के सभी अधिकारी कर्मचारी की तैनाती की गई है जो यहां की सुरक्षा व्यवस्था पीने की पानी की व्यवस्था तथा सफाई की व्यवस्था का विशेष ध्यान रख रहे हैं मंडल महामंत्री राजकुमार वर्मा ने बताया कि नगर पंचायत मल्हार का यह मेला 1936 से लगातार लग रहा है जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ के लोग भारी उत्साह के साथ लाखों की संख्या में सम्मिलित होते हैं और पतलेश्वर महादेव से मनोकामना की पूर्ति करते हैंl चौकी प्रभारी अवधेश सिंह ने बताया कि 80 की संख्या में पुलिस बल्कि तैनाती की गई है महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ड्रोन से निगरानी की व्यवस्था की गई है आदिशक्ति डिडिनेश्वरी मंदिर में भी सुबह से शाम तक भक्तों का तांता लग रहा l मल्हार मेला में श्रद्धालुओं की तथा व्यवसाईयों की सुविधा तथा समस्याओं के निराकरण हेतु पतलेश्वर मंदिर परिसर में अस्थाई नगर पंचायत कार्यालय की व्यवस्था की गई है जिसमें सुरक्षा स्वास्थ्य तथा मूलभुत समस्याओं की त्वरित निराकरण की जा रही है
इस अवसर पर नगर पंचायत मल्हार के अध्यक्ष प्रतिनिधि धनेश्वर कैवर्त उपाध्यक्ष सुशील चौबे सभापति मिलू राम कैवर्त आशुतोष वर्मा मिथुन यादव प्रमोद थवाईत पार्षद मनराखन कैवर्त रमेश यादव रामफल कांत रंजन साहू पियुष पाटले रामनिवास केवट अजय केवट उमेश केवट शिव केवट रामनारायण कश्यप अवध प्रजापति विमल कांत पंचराम धीवर शनिराम साहू भुवनेश्वर निर्मलकर रोहित भैना कामता वर्मा सहित नगर पंचायत मल्हार के समस्त नागरिकों तथा शासन प्रशासन के अधिकारी कर्मचारियों का विशेष योगदान रहाl
संवाददाता – महेंद्र सिंह राय
