षष्ठम वित्त आयोग की राशि के गबन मामले मे हरिणकोल पंचायत के वर्तमान मुखियाऔर सेवा-नियोजित के पंचायत सचिव गिरफ्तार

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर।

भागलपुर पीरपैंती प्रखंड में षष्ठम वित्त आयोग की राशि के गबन का मामला सामने आया डीएसपी टू डॉ.षष्ठम वित्त आयोग की राशि के गबन का मामला सामने आया अर्जुन कुमार गुप्ता ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि हरिणकोल पंचायत के वर्तमान मुखिया दीपक कुमार सिंह और सेवा-नियोजित पंचायत सचिव खगेंद्र पासवान को गिरफ्तार किया गया है यह कार्रवाई डीएसपी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की डीएसपी ने बताया कि परसुरामपुर, रोशनपुर, हरिणकोल और बाबूपुर पंचायतों में वित्त आयोग की राशि बिना किसी कार्य के निकाली गई थी इस गबन की कुल राशि 95 लाख 6 हजार 200 रुपये है ग्राम पंचायत सचिव की देखरेख में मुखियाओं को सड़क और नाला निर्माण के लिए राशि दी गई थी, लेकिन न तो कोई कार्य हुआ और न ही कोई योजना पूरी की गई डीएसपी ने कहा कि जब पटना से जांच टीम पहुंची, तो संबंधित दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए गए। इसके बाद मामला दर्ज किया गया और पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है,और बाकी संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है इस छापेमारी दल में थानाध्यक्ष नीरज कुमार, एएसआई अविनाश राय, सुनील कुमार, अमोद कुमार ठाकुर समेत ईशापुर और बाराहाट थानों की टीम शामिल थी डीएसपी गुप्ता ने स्पष्ट किया कि सरकारी योजनाओं के फंड का गबन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास और पंचायत से जुड़े फंड की पारदर्शिता बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और हर योजना का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंचे गिरफ्तारी की खबर फैलते ही प्रखंड में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसे भ्रष्टाचार पर नकेल कसने की दिशा में बड़ा कदम बताते हुए प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!