हवाकोल पंचायत में 10 साल से ध्वस्त पड़ा पुल, ग्रामीण परेशान

संवाददाता मोहम्मद मुजाहिर, किशनगंज।

किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत हवाकोल पंचायत स्थित गोढिया हाट के पास बना आरसीसी पुल पिछले 10 वर्षों से ध्वस्त पड़ा है। इस कारण ग्रामीणों की जिंदगी प्रभावित हो रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि यह पुल पंचायत सरकार भवन, ग्राम कचहरी और स्कूल जाने का मुख्य मार्ग था। पुल टूटने के बाद से लोगों और स्कूली बच्चों को कीचड़, दलदल और धार से होकर गुजरना पड़ता है। बारिश के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती है, जिससे कभी भी हादसा होने की आशंका बनी रहती है।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों का कहना है कि वे कई बार सांसद, विधायक और प्रशासन से पुल निर्माण की मांग कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। हवाकोल पंचायत के मुखिया विशेश्वर प्रसाद शाह ने कहा कि पुल टूटने से पूरा पंचायत विकास से कट गया है।

ग्रामीणों ने जिला पदाधिकारी विशाल राज से शीघ्र हस्तक्षेप कर पुल निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!