ट्रैक और बाइक के बीच न 80 पर आमने-सामने टक्कर हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए आनन-फानन में बिहपुर अस्पताल भिजवाया गया।

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

झंडापुर थाना क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा लाली होटल के सामने दयालपुर चौक से लगभग 100 मीटर पहले ट्रक संख्या BR 09 GC 5955 और मोटरसाइकिल Royal Enfield Meteor (BR 10 AW 9917) के बीच जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे घायल को झंडापुर थाना के सब-इंस्पेक्टर उमेश कुमार सिन्हा द्वारा इलाज के लिए भेजा गया जिसके बाद Jawaharlal Nehru Medical College and Hospital (मायागंज अस्पताल) में जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।
मृतकों में दोनों की पहचान खरीक प्रखंड के तेलघी गांव निवासी मनीष कुमार रॉय (पिता – शंकर राय) के रूप में हुई है। दूसरे युवक की पहचान विनीत सिंह (पिता – पंकज सिंह) के रूप में हुई
घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
झंडापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है तथा ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!