हिंदुत्व सेवा संघ परिवार की पहल पर भागलपुर में भव्य रामनवमी शोभायात्रा, जोर-शोर से चल रही तैयारियां

हिंदुत्व सेवा संघ परिवार की पहल पर भागलपुर में भव्य रामनवमी शोभायात्रा, जोर-शोर से चल रही तैयारियां

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

 

भागलपुर: भागलपुर में रामनवमी के पावन अवसर पर इस वर्ष भी हिंदुत्व सेवा संघ परिवार के नेतृत्व में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है। 27 मार्च को आयोजित होने वाली इस विशाल शोभायात्रा को लेकर संघ परिवार के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। शहर में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।हिंदुत्व सेवा संघ परिवार ने प्रेस वार्ता के माध्यम से कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि शोभायात्रा की शुरुआत दोपहर 1 बजे मायागंज अस्पताल चौक के समीप बड़ी खंजरपुर स्थित कालेश्वर धाम मंदिर प्रांगण से होगी। यह शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः मंदिर परिसर में ही समाप्त होगी।संघ परिवार के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार की शोभायात्रा को और भी भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। भगवान श्रीराम की विशाल प्रतिमा इस शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण होगी, जिसकी अगुवाई मातृशक्ति द्वारा की जाएगी। इसके साथ ही बजरंगबली की भव्य प्रतिमा, राम दरबार की झांकियां और सुसज्जित रथ भी शामिल होंगे, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेंगे।हिंदुत्व सेवा संघ परिवार इस आयोजन को सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता के रूप में भी देख रहा है। इसी उद्देश्य से किसानों को भी इस शोभायात्रा से जोड़ा गया है। पारंपरिक मंजूषा पेंटिंग से सजी बैलगाड़ियों को यात्रा में शामिल किया जाएगा, जिससे स्थानीय कला और संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी संघ परिवार इस आयोजन को खास बनाने की तैयारी में है। महाराष्ट्र से आए नगाड़ा दल, पंजाब का भांगड़ा ग्रुप और वाराणसी की टीम द्वारा महाआरती का आयोजन किया जाएगा। पूरे शहर में भक्ति गीतों, ढोल-नगाड़ों और जय श्रीराम के उद्घोष से माहौल भक्तिमय बना रहेगा।हिंदुत्व सेवा संघ परिवार के कार्यकर्ता पिछले 15 दिनों से लगातार शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। एक लाख भगवा झंडों का वितरण किया जा चुका है और शहर के विभिन्न चौक-चौराहों को भगवा ध्वज, लाइटिंग और आकर्षक सजावट से सजाया जा रहा है। संघ के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को इस शोभायात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा शोभायात्रा मार्ग पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।कार्यक्रम के समापन के बाद कालेश्वर धाम मंदिर परिसर में भव्य भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा स्टेशन चौक और बूढ़ानाथ चौक पर भगवान श्रीराम की महाआरती भी आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!