बिलासपुर/जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़)। होली के पावन अवसर पर जिला बिलासपुर एवं जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) के जिला रिपोर्टर महेंद्र सिंह राय ने देशवासियों, ग्रामवासियों एवं अपने सभी मित्रों को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी हैं।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली का पर्व केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और एकता का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करने और जीवन को सकारात्मक रंगों से भरने का अवसर प्रदान करता है।
महेंद्र सिंह राय ने अपने संदेश में आगे कहा कि होली हमें सामाजिक समरसता और पारस्परिक सहयोग की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर सभी को आपसी प्रेम और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने का संकल्प लेना चाहिए, ताकि समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारा बना रहे।
उन्होंने सभी नागरिकों से सुरक्षित एवं पर्यावरण के प्रति सजग रहकर होली मनाने की अपील की और सभी के सुख, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
अंत में उन्होंने पुनः समस्त देशवासियों, ग्रामवासियों एवं मित्रों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
