कार्य में अनियमितता हेतू जांच की मांग को लेकर मानवाधिकार संगठन ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।
भागलपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन भारत बीते पांच वर्षों से समाजिक हित व जनहित को लेकर बिहार में अपना परचम लहरा रही है। गरीब असहाय व लाचार व्यक्तियों के सहयोग के साथ साथ समय समय पर आम जनमानस के हित में उसकी आवाज को शासन प्रशासन और सरकार तक भी पहुंचाती है।इसी बाबत आज संगठन के मीडिया प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव श्री विभूति सिंह ने भागलपुर के जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। श्री विभूति सिंह ने अपने ज्ञापन में लिखा है कि नवगछिया पुलिस जिले के इस्माइलपुर प्रखंड में जिला परिषद द्वारा जितने भी यात्री शेड का निर्माण कराया गया है उसमें उचित गुणवत्ता का ख्याल नहीं रखा गया है उसकी जांच आवश्यक है। लाखों रूपए की लागत योजना से यात्री शेड का निर्माण हुआ परन्तु ढाक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ होती दिख रही है इससे क्षेत्र के लोग भी नाराज हैं।अब यह देखना शेष होगा कि कब तक इस पर जांच की प्रक्रिया शुरू होती है?
