मानवाधिकार संगठन के पदाधिकारियों ने सैकड़ों छठव्रतियों के बीच अगरबत्ती व दियासलाई वितरण किया

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर।

भागलपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन भारत समाज हित व जनहित का कार्य तो करती ही है साथ ही धर्म हेतु भी कार्य करती है चाहे श्रावण मास में कांवरिया सेवा शिविर हो या फिर निःशुल्क चिकित्सा सेवा शिविर।इसी बाबत आज सूर्य उपासना का महापर्व छठ को लेकर संगठन के रोजगार प्रकोष्ठ जिला वरिष्ठ सचिव श्री योगेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री अगरबत्ती व दियासलाई का वितरण किया। इस मौके पर रोजगार प्रकोष्ठ जिला महामंत्री श्री अवधेश कुमार और मीडिया प्रकोष्ठ गोराडीह प्रखंड अध्यक्ष श्री नवीन कुमार सिंह भी मौजूद रहे। इस धर्मार्थ कार्य हेतु संगठन के मीडिया प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव श्री विभूति सिंह ने तमाम पदाधिकारियों को धन्यवाद व साधुवाद बताया। वहीं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक श्री सांगेश कुमार भाटी ने कहा कि छठ पर्व के अवसर पर छठव्रतियों के बीच अगरबत्ती और दियासलाई वितरण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जो हमारी सामाजिक प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!