मानवाधिकार संगठन के पदाधिकारियों ने धनकुंड थाना के नवनियुक्त थाना अध्यक्ष से किया मुलाकात

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/ बिहार

बांका।धनकुंड थाना के नवनियुक्त थाना अध्यक्ष सूरज सिंह से राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन भारत के पदाधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। संगठन के मीडिया प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव श्री विभूति सिंह अपने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ थाना पहुंचे। सर्वप्रथम संगठन की ओर से थाना अध्यक्ष का बुके देकर स्वागत किया गया। तदनोपरांत राष्ट्रीय सचिव श्री सिंह ने थाना क्षेत्र में संचालित समाजिक गतिविधियों, जनसमस्याओं तथा संगठन द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की जानकारी दी। वहीं थाना अध्यक्ष सूरज सिंह ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
मौके पर राष्ट्रीय सचिव के साथ साथ मीडिया प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्री रवि कुमार,आर टी आई प्रकोष्ठ जिला सचिव श्री राजीव कुमार यादव, मीडिया प्रकोष्ठ जिला प्रवक्ता मुकेश कुमार यादव एवं मीडिया प्रकोष्ठ जिला कोषाध्यक्ष मो निबराज आलम मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!