मानवाधिकार संगठन ने अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर अंचलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
रिपोर्ट – अमरजीत कुमार तिवारी,भागलपुर/ बिहार।
भागलपुर। आज राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन भारत के प्रतिनिधिमंडल ने अतिक्रमण मुक्त कराने व खुले में मांस मछली बिक्री पर रोक लगाने को लेकर सबौर के अंचलाधिकारी श्री सौरभ कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। संगठन के मीडिया प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव श्री विभूति सिंह ने बताया कि सबौर अंचल स्थित सरधो पंचायत के वंशीटीकर सूरज चौक पर दर्जनों मांस मछली की दुकानें अवैध रूप से संचालित हो रही है, वहीं पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप और झुरखुरिया मोड़ के पास भी खुले में मांस मछली बिक्री की जाती है जिससे धर्मावलंबियों में हीन की भावना उत्पन्न होती है साथ ही धार्मिक स्थलों के समीप ऐसी दुकानें प्रतिबंधित है। दूसरी ओर ऐसी दुकानें सरकारी भूमि पर संचालित हो रही है। उक्त स्थलों को अतिशीघ्र अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। वहीं अंचलाधिकारी श्री सौरभ कुमार सिंह ने कहा कि राजस्व कर्मचारी अगले तीन दिनों के अंदर रिपोर्ट करेंगे तदनोपरांत कानूनी कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा। मौके पर संगठन के राष्ट्रीय सचिव के साथ साथ आर टी आई प्रकोष्ठ जिला सचिव श्री राजीव कुमार यादव, गोराडीह प्रखंड अध्यक्ष श्री नवीन कुमार सिंह, महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गुंजन कुमारी व प्रशासनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष श्री राजेश कुमार सिंह उपस्थित रहे।
