अवैध नशें के खिलाफ मानवाधिकार टीम द्वारा चलाया गया जागरूकता अभियान

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार

भागलपुर। गोराडीह प्रखंड स्थित विशनपुर जिछो पंचायत में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन भारत के जिला संगठन द्वारा एवं लोदीपुर थाना पुलिस व जनप्रतिनिधियों के सहयोग से अवैध नशें के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गई। सर्वप्रथम इस रैली की शुरुआत लोदीपुर थाना परिसर से की गई। तदनोपरांत यादव टोला, हरिजन टोला से होकर जनसंवाद करते हुए मुस्लिम टोला, कुशवाहा टोला से गुजर कर पुनः थाने पर समाप्त की गई। मौके पर संगठन के मीडिया प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव श्री विभूति सिंह के साथ साथ रोजगार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष बिहार श्री विकास कुमार, लोदीपुर थाना अध्यक्ष श्री जितेन्द्र कुमार, पुलिस निरीक्षक श्री शिलानाथ सिंह, ग्रामीण सिपाही अभिजीत कुमार विशनपुर जिछो पंचायत के मुखिया श्री आशुतोष महलदार,सरपंच श्री दिनेश राम, श्री मोहन यादव, राजेन्द्र मंडल, अवधेश पासवान,पिंटू पासवान, चन्द्र भूषण सिंह एवं संगठन के पदाधिकारियों में रवि कुमार,मो निबराज आलम, धर्मवीर कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह, अभिषेक पंडित,मुकेश कुमार यादव, विक्रम कुमार, अवधेश कुमार, राजेश कुमार सिंह,मनोज मंडल,प्रवीण कुमार सिंह,बंटी कुमार, गुंजन कुमारी, राजीव कुमार यादव तथा रमण जी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं जागरूकता के दौरान संगठन के पदाधिकारियों से एक नशेड़ी जिछो निवासी दिलीप मंडल का पुत्र सौरभ कुमार सिंह ने बहस भी कर लिया और जब स्थानीय थाने को बुलाने की बात पर वह भाग खड़ा हुआ। वहीं संगठन के मीडिया प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव श्री विभूति सिंह ने आम जनमानस से अपील किया कि जो भी अवैध सुखे नशें का कारोबार करता है कि आप स्थानीय थाने को सूचित करें आपका नाम गुप्त रखा जाएगा और उक्त नशें के सौदागर के खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई की जाएगी। और यह अभियान बिहार प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित की जाएगी यहां तक कि श्री सिंह ने एक नंबर 9931250649 जारी करते हुए कहा कि आप इस संगठन के नंबर पर भी सूचना दे सकते हैं। वहीं विशनपुर जिछो पंचायत के मुखिया श्री आशुतोष महलदार ने बताया कि पूर्व में भी इस तरह का अभियान चलाया जा चुका है और संगठन के सहयोग से इस तरह का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!