ठाकुरगंज प्रखंड के अंडाबाड़ी गांव में शोएब डीलर के उमराह पर जाने के अवसर पर एक भव्य इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इस मौके पर गांव के कई गणमान्य लोग, रिश्तेदार, दोस्त और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने मिलकर रोजा इफ्तार किया और देश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी।
इफ्तार के बाद मौजूद लोगों ने शोएब डीलर की पाक सफर के लिए दुआ की और उनके उमराह के सफल और सुरक्षित होने की कामना की। माहौल धार्मिक और भाईचारे से भरपूर रहा, जहां लोगों ने आपसी एकता और सद्भाव का संदेश दिया।
इस अवसर पर नदीम सरवर ने कहा कि रमजान के पवित्र महीने में इफ्तार पार्टी का आयोजन करने से उन्हें बहुत सुकून और खुशी मिलती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से लोगों के बीच प्रेम और भाईचारा बढ़ता है तथा समाज में एकता मजबूत होती है।
अंत में सभी लोगों ने से मुलाकात की और शोएब डीलर के उमराह के लिए दुआएं दीं। पूरे का माहौल सौहार्द और धार्मिक भावना से ओत-प्रोत रहा।
