रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार ।
निरीक्षण के क्रम में महोदय द्वारा सभी शाखाओं की पंजियों का अवलोकन किया गया तथा अभिलेखों के समुचित संधारण की समीक्षा की गई। साथ ही शस्त्रागार का निरीक्षण कर शस्त्रों की उपलब्धता, स्थिति एवं रख-रखाव का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान वाहन परेड का आयोजन किया गया, जिसमें सभी पुलिस वाहनों की कार्यशीलता, रख-रखाव एवं स्वच्छता की गहन जांच की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इसी क्रम में पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे नवनियुक्त सिपाहियों की परेड का निरीक्षण किया गया तथा उनकी ड्रिल, अनुशासन एवं टर्नआउट की सराहना की गई। निरीक्षण उपरांत महोदय द्वारा TCs की पुलिस सभा का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित पदाधिकारियों एवं प्रशिक्षुओं से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं प्रशिक्षण अनुभवों की जानकारी ली गई तथा उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनसेवा के प्रति प्रेरित किया गया।
