सुल्तानगंज विधानसभा में अजीत कुमार ने भरी हुंकार, कहा—मेरी लड़ाई भ्रष्टाचार के खिलाफ

रिपोर्ट – अमित कुमार, भागलपुर/बिहार

भागलपुर जिले के सुलतानगंज विधानसभा क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। जन सांसद संरक्षक एवं निर्दलीय प्रत्याशी अजीत कुमार ने बुधवार को अपने आवास पर समर्थकों और सहयोगियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की और क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की।

बैठक में महागठबंधन और एनडीए (NDA) के कई कार्यकर्ता भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इस बार वे किसी पार्टी विशेष के साथ नहीं, बल्कि सुलतानगंज में बदलाव की चाह के साथ अजीत कुमार के समर्थन में एकजुट हो रहे हैं।

कार्यकर्ताओं का कहना था कि अजीत कुमार ने हमेशा समाज के हर तबके की समस्याओं को अपनी प्राथमिकता दी है और हर संकट की घड़ी में जनता के साथ खड़े रहे हैं

वहीं, सुलतानगंज विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी अजीत कुमार ने कहा—मेरी लड़ाई किसी व्यक्ति से नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार से है। सुलतानगंज विधानसभा क्षेत्र में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और इसे समाप्त करना मेरा संकल्प है।

उन्होंने आगे कहा कि जनता का समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!