निर्दलीय प्रत्याशी जय प्रकाश मंडल ने सबौर से भतोडीया तक किया जनसंपर्क अभियान

रिपोर्ट – अमित कुमार, भागलपुर/बिहार

भागलपुर जिले के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी जय प्रकाश मंडल ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ सबौर से भतोडीया, बिहारीपुर, दरियापुर, पुरानी सराय, दोगच्छी, नवटोलिया, मकनपुर और रन्नुचक गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया।

जनसंपर्क के दौरान उन्होंने आम जनता से मुलाकात कर अपने चुनाव चिह्न “कुकर छाप” पर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा,आपका एक-एक वोट मुझे विधानसभा तक पहुंचाकर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं को उठाने की ताकत देगा। मैं जनता की आवाज बनकर कार्य करूंगा।

प्रत्याशी जय प्रकाश मंडल ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि वह पूर्व जिला परिषद सदस्य (सबौर प्रखंड) रह चुके हैं। बाढ़ के समय उन्होंने अपने क्षेत्र के कटाव प्रभावित इलाकों में शिविर लगाकर भोजन, दवाई और रहने की सुविधा मुहैया कराई थी।

उन्होंने कहा,जनता मेरे लिए भगवान समान है। मैंने हमेशा हर योजना का लाभ जनता तक पहुंचाने का काम किया है, और आगे भी जनता के भरोसे पर खरा उतरूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!