ग्रामीणों से मिले नाथनगर विधानसभा निर्दलीय प्रत्याशी जय प्रकाश मंडल

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर// बिहार

भागलपुर जिले के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी जय प्रकाश मंडल ने रविवार को अपने आवास स्थान सबौर से जन समर्थकों के साथ जन संपर्क अभियान के लिए निकले नाथनगर प्रखंड के भूहालपूर,राघोपुर, गोसाईदासपुर ,चंपानगर एवं कई जगहों के जनता से मिले काफी उत्साह की माहौल देखी गई वहां की जनता में खास कर बुजुर्गों में प्रत्याशी जय प्रकाश मंडल को देख कर जय प्रकाश मंडल ने बताया कि मेरे रिश्तेदार एवं मित्र मंडली ज्यादा हैं क्योंकि मेरे चाहने वाले रिश्तेदार एवं जनता को बहुत उम्मीद है मुझसे और मैं इनके साथ हर वक्त खड़ा हूं क्योंकि तकलीफों के साथ साथ कई संघर्ष मैंने देखा है इसलिए किन्हीं की आंसु मुझसे देखी नहीं जाती कारण अर्स से फर्स तक बहुत आशीर्वाद लेकर आया हूं। जनता के बीच ऐसे नहीं पहुंच गया इन्होंने मुझे आशीर्वाद देने का काम किया है और अपने नाथनगर विधानसभा चुनाव में 14 तारीख को जीत दर्ज कराने का आशीर्वाद दिया। साथ ही देवतुल्य जनता से अपील भी किया क्रमांक नंबर 10 प्रेशर कुकर छाप पर मतदान कर मुझे आशीर्वाद दिया जाए और किसान भाइयों को ये उम्मीद दिलाया कि गंगा से हर साल जो कटाव हो रही है हर बार पूर्व में कई नेता वादे कर इनकी प्रस्थिति से खिलवाड़ किए हैं वैसे नेता को रोकने का काम हमारे नाथनगर विधानसभा की भोली भाली जनता करेगी जिनको बार बार ठगा जा रहा था क्योंकि मुद्दा विकास करने का है और विकास यहां शून्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!