नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान बेअसर, 30 मिनट में फिर सड़क पर लौटे ठेले-खोमचे

संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर।

भागलपुर नगर निगम के अतिक्रमण दस्ता ने मंगलवार को खलीफाबाग चौक से वैरायटी चौक तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़कों और फुटपाथों पर कब्जा जमाकर दुकानदारी कर रहे लोगों को चेतावनी दी गई तथा कई से जुर्माना भी वसूला गया। इस कार्रवाई का नेतृत्व सिटी मैनेजर असगर अली कर रहे थे।मौके पर नगर प्रबंधक असगर अली ने बताया कि अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों पर सख्त कार्रवाई की गई है और जुर्माना भी वसूला गया है। वहीं अतिक्रमण शाखा प्रभारी जयप्रकाश यादव ने कहा कि शहर में जहां-जहां अवैध अतिक्रमण है वहां लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।अतिक्रमण दस्ता ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि दोबारा सड़क या सार्वजनिक जगह पर कब्जा किया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
लेकिन हैरानी की बात यह रही कि अभियान समाप्त होने के कुछ ही देर बाद फिर दुकानदारों ने मुख्य सड़क पर कब्जा जमा लिया। दोपहर 2 बजे अभियान चला और 2 बजकर 30 मिनट पर डीएन सिंह रोड पर दोबारा ठेले लग गए मानो नगर निगम के अभियान को खुली चुनौती दी गई हो।स्थानीय लोगों का कहना है कि कार्रवाई महज़ खानापूर्ति साबित हो रही है क्योंकि हटाने के तुरंत बाद ही अतिक्रमण दोबारा लौट आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!