पुलिस महानिरीक्षक, पूर्वी क्षेत्र भागलपुर द्वारा बिहपुर थाना का निरीक्षण किया गया
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
पुलिस महानिरीक्षक, पूर्वी क्षेत्र भागलपुर द्वारा बिहपुर थाना का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नवगछिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल निरीक्षक, बिहपुर एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में थाना में संचारित अभिलेखों, लंबित एवं अनुसंधानाधीन कांडों की अद्यतन स्थिति, विधि-व्यवस्था संधारण, मालखाना, हाजत, थाना परिसर की स्वच्छता तथा पुलिस कर्मियों की कार्यशैली की गहन समीक्षा की गई। साथ ही आगामी होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने हेतु निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
धारा-126 बी०एन०एस०एस० एवं सी०सी०ए०-03 के तहत कार्रवाई।
गुंडा पंजी / डोसियर की अद्यतन स्थिति।
अवैध आग्नेयास्त्र एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई।
सम्मन / वारंट/इश्तिहार/कुर्की के निष्पादन की अद्यतन स्थिति।
जेल से छूटे अपराधियों का सत्यापन एवं सतत निगरानी।
अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई हेतु ठोस कदम।
गश्ती व्यवस्था को और सुदृढ़ करना।
सनी थाना क्षेत्रों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में निरंतर सघन वाहन जांच।
होली पर्व के दौरान डीजे के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध सुनिश्चित करना।
आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर विशेष सतर्कता एवं संवेदनशील स्थलों पर निगरानी बढ़ाना।
