स्लग- इंस्टाग्राम पर हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार, देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद…
रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।
भागलपुर वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध हथियार और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार सुलतानगंज थाना को सूचना मिली थी, कि, एक युवक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर हथियार लहराते हुए का वीडियो अपलोड किया है।
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वीडियो का सत्यापन कराया गया और वरीय अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया । गठित टीम ने त्वरित छापेमारी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार युवक की पहचान परदेसी रविदास, पिता संजय रविदास, निवासी मिरहट्टी, थाना सुलतानगंज, जिला भागलपुर के रूप में हुई है। उसके घर से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।
बाइट — प्रमोद कुमार सीनियर एसपी भागलपुर।
