संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट परीक्षा के दूसरे दिन प्रथम पाली में गणित की परीक्षा संपन्न हुई। भागलपुर के मोक्षदा इंटर स्तरीय गर्ल्स हाई स्कूल परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर बाहर निकली छात्राओं के चेहरे खिले नजर आए।छात्राओं ने बताया कि परीक्षा देने से पहले गणित को लेकर मन में काफी डर था लेकिन प्रश्न पत्र मिलने के बाद आत्मविश्वास बढ़ गया। परीक्षार्थियों के अनुसार प्रश्न पत्र काफी आसान था और अधिकतर सवाल सीधे और समझने योग्य थे। इसी वजह से उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ सभी प्रश्नों के उत्तर लिखे।
परीक्षा के बाद छात्राओं ने कहा कि उन्होंने गणित में धुआंधार लिखा है और अच्छे अंकों की पूरी उम्मीद है। छात्राओं का मानना है कि गणित में बेहतर प्रदर्शन के कारण वे इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होंगी। परीक्षा को लेकर कुल मिलाकर माहौल उत्साहपूर्ण और सकारात्मक देखा गया
