जगदीशपुर (भागलपुर): संपूर्णता अभियान 2.0 का आगाज, पंचायत प्रतिनिधियों ने लिया विकास का संकल्प

 

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।।

जगदीशपुर (भागलपुर)।विकास की दौड़ में पिछड़े प्रखंडों और जिलों को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार को जगदीशपुर प्रखंड, भागलपुर में ‘संपूर्णता अभियान 2.0’ का भव्य शुभारंभ किया गया। नीति आयोग के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों और बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही।

प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं (PRI) के प्रतिनिधि, आईसीडीएस विभाग, शिक्षा विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम का समन्वयन (Facilitation)पिरामल फाउंडेशन की ओर से मोहम्मद ज़फ्फर मक़बूल द्वारा किया गया। इस मौके पर मोहम्मद सरताज आलम एवं गांधी फेलो शिवम उपस्थित रहे।”

इन सूचकांकों पर होगा काम: प्रखंड और जिला स्तर का लक्ष्य

नीति आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार अभियान के तहत 100 प्रतिशत संतृप्ति (100% कवरेज) सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है।

आकांक्षी प्रखंड स्तर: जगदीशपुर प्रखंड

प्रखंड स्तर पर निम्नलिखित प्रमुख सूचकांकों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा:

* पूरक पोषाहार: 6 माह से 6 वर्ष तक के बच्चों को नियमित पोषण आहार।
* मापन दक्षता:आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों के वजन और लंबाई की सटीक माप।
* शौचालय सुविधा:आंगनवाड़ी केंद्रों में क्रियाशील शौचालय।
* पेयजल सुविधा:सभी कार्यरत आंगनवाड़ी केंद्रों में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता।
* बालिका शौचालय:विद्यालयों में पर्याप्त और चालू बालिका शौचालय।
* पशु स्वास्थ्य:निर्धारित लक्ष्य के अनुसार पशुओं का टीकाकरण।

जिला स्तर के 5 प्रमुख मानक

* जन्म के समय नवजात शिशुओं के वजन की निगरानी।
* टीबी नियंत्रण:अनुमानित मामलों के अनुरूप सरकारी व निजी संस्थानों से टीबी अधिसूचना में वृद्धि।
* आरोग्य दिवस: आंगनवाड़ी केंद्रों पर प्रत्येक माह ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस (VHSND) का आयोजन।
* विद्यालयों में चालू अवस्था में बालिका शौचालयों की उपलब्धता।
* जिले में कुल टीकाकृत पशुओं का प्रतिशत।

समन्वय और संपूर्णता पर ज़ोर

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आकांक्षी जिला और प्रखंड कार्यक्रम की सफलता तभी संभव है जब सभी सूचकांकों पर 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त किया जाए।
उन्होंने कहा कि इस अभियान की आत्मा अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना है, जिसके लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।

डेटा अपडेट और कन्वर्जेन्स पर ज़ोर

कार्यक्रम में जगदीशपुर के बीडीओ अमित कुमार ने सभी विभागों और पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि वे संबंधित पोर्टलों पर समय से डेटा अपडेट करें और विभागों के बीच इंटर-डिपार्टमेंटल कन्वर्जेन्सcको मजबूत करें, ताकि योजनाओं का वास्तविक लाभ ज़मीन पर स्पष्ट रूप से दिख सके।

शपथ और सहभागिता के साथ अभियान का समापन

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को संपूर्णता अभियान की सफलता के लिए सामूहिक शपथ दिलाई गई। साथ ही हस्ताक्षर अभियान एवं फोटो सेशन के माध्यम से सभी ने अपनी प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम ने विकास, पारदर्शिता और जवाबदेही के प्रति सभी हितधारकों की साझा प्रतिबद्धता को मजबूती प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!