रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर।।
श्री श्री 108 प्राचीन दुर्गा मंदिर के प्रांगण में आगामी दुर्गा पूजा एवं इसके विशाल मेले के सफल आयोजन हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक की गई जिसमें विधि व्यवस्था संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं जगदीशपुर के थानाध्यक्ष श्री अभय शंकर की उपस्थिति पर गहनतापूर्वक चर्चा की गई। इस अवसर पर पूर्व मुखिया एवं वर्तमान मुखिया प्रतिनिधि श्री घनश्याम मंडल ने दुकानदारों द्वारा रोड एवं फुटपाथ पर अतिक्रमण करके दुकान लगाने एवं इसके कारण यातायात अवरुद्ध होने की तरफ थानाध्यक्ष का ध्यान आकर्षित किया जिसपर उन्होंने दुकानदारों और कमेटी सदस्यों के साथ शीघ्र ही थाना परिसर में एक बैठक आयोजित करने का आश्वासन दिया।
बैठक में कार्यकारिणी सदस्यों के चुनाव कराने के संबंध में उपस्थित सदस्यों ने अपने अपने विचार रखते हुए यह प्रस्ताव रखा कि समय की कमी को देखते हुए वर्तमान अध्यक्ष और वर्तमान सचिव को यह अधिकार दिया कि आगामी एक वर्ष के लिए वे अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों को मनोनीत करेंगे जो उनके मार्गदर्शन में अपने अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे। अध्यक्ष उमेश पंजीयरा एवं सचिव भारती भूषण झा ने नए अध्यक्ष के रूप में श्री बीरबल मंडल को, नए सचिव के रूप में रूपेश कुमार को एवं नए कोषाध्यक्ष के रूप में विनोद यादव को मनोनीत किया जिसका समर्थन उपस्थित सदस्यों ने हर्षताल के साथ किया। बैठक में निम्नलिखित 21 कार्यकारिणी सदस्यों को भी मनोनीत किया गया जो मेले एवं पूजा के प्रबंधन में सहयोग करेंगे।
उमेश पंजियारा, भारती भूषण झा, मुखिया प्रतिनिधि घनश्याम मंडल, बिनोदा नन्द झा, अनारसी तांती, छवि कुमार, चंदन सिंह, भरोसी तांती, गौतम कुमार, इंदर यादव, सुमित घोष, दयानंद झा, सुमन मंडल, सौरभ सिंह, हिमांशु राजा आदि आदि।
