जगदीशपुर में “विकास पुरुष” के रूप में पहचाने जा रहे निखिल आनंद

रिपोर्ट – अमित कुमार, भागलपुर

भागलपुर जिले के जगदीशपुर गांव में निखिल आनंद का नाम आज “विकास पुरुष” के रूप में लिया जा रहा है। शांत और मृदुल स्वभाव के धनी निखिल आनंद अपने निस्वार्थ भाव से किए गए विकास कार्यों के लिए लोगों के बीच विशेष पहचान बना चुके हैं।

गांववासियों का कहना है कि प्रतिनिधियों के रहते हुए भी जो कार्य वर्षों तक अधूरे रह गए, उन्हें निखिल आनंद ने अपने प्रयासों से पूरा कराया। वे न तो किसी पद की लालसा रखते हैं और न ही किसी प्रकार के लोभ-लालच में शामिल होते हैं। समाज के हर व्यक्ति के सुख-दुख में उनकी सक्रिय मौजूदगी ने उन्हें गांव में एक आदर्श और प्रेरणादायक छवि प्रदान की है।

ग्रामीणों के बीच यह चर्चा जोरों पर है कि आने वाले समय में ऐसे ही साफ-सुथरी छवि वाले और निस्वार्थ भाव से काम करने वाले व्यक्ति को गांव का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलना चाहिए। उनका मानना है कि निखिल आनंद जैसे व्यक्तियों के नेतृत्व में ही जगदीशपुर का समग्र विकास संभव हो पाएगा।

गांव के लोग एक स्वर में कह रहे हैं कि “विकास पुरुष” निखिल आनंद ही वह चेहरा हैं, जिन पर समाज को भरोसा करना चाहिए और जिनके हाथों में भविष्य की बागडोर सौंपी जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!