जगदीशपुर में विधानसभा चुनाव को लेकर डीएसपी नवनीत कुमार के नेतृत्व में निकाला गया फ्लैग मार्च

जगदीशपुर/भागलपुर/बिहार
रिपोर्ट – अमित कुमार, भागलपुर से।

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर भागलपुर जिले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क नजर आ रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जगदीशपुर प्रखंड के जगदीशपुर थाना क्षेत्र से विधि-व्यवस्था डीएसपी नवनीत कुमार के नेतृत्व में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया।

इस फ्लैग मार्च में जगदीशपुर थाना प्रभारी अभय कुमार सिंह, बाईपास थाना प्रभारी प्रभात कुमार, तथा लोदीपुर थाना प्रभारी घनश्याम कुमार सिंह सहित बिहार पुलिस और बॉर्डर फोर्स की कंपनी भी शामिल रही।

फ्लैग मार्च जगदीशपुर थाना से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार, अंगारी, फतेहपुर, बलुआचक सहित कई क्षेत्रों से होकर गुजरा।
डीएसपी नवनीत कुमार ने बताया कि यह फ्लैग मार्च आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से निकाला गया है।

उन्होंने कहा कि किसी भी असामाजिक तत्व को चुनाव में गड़बड़ी फैलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। प्रशासन की ओर से लगातार एरिया डोमिनेशन और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है ताकि आम नागरिक निडर होकर मतदान कर सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!