जनस्वराज पार्टी ने परिवार कार्ड बनवाने का अभियान शुरू किया

रिपोर्ट – अमित कुमार, भागलपुर

भागलपुर के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में जनस्वराज पार्टी की ओर से परिवार कार्ड बनाने का अभियान चलाया गया। संभावित प्रत्याशी सनिज कुमार उर्फ गोल्डन मंडल ने बताया कि यह पहल प्रशांत किशोर के निर्देश पर शुरू की गई है।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता प्रत्येक गांव में जाकर लोगों का आधार कार्ड के माध्यम से परिवार कार्ड बनवाने का काम कर रहे हैं। इस कार्ड का उद्देश्य गरीब, असहाय और जरूरतमंद परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान करना है। जनस्वराज पार्टी ने वादा किया है कि कार्डधारी परिवारों को 20,000 रुपये की सहायता दी जाएगी।

सनिज कुमार ने अपील की कि लोग अपने मोबाइल फोन से लिंक के माध्यम से इस कार्ड को बनाएं और अधिक से अधिक लोगों तक इसे साझा करें। उन्होंने कहा कि जनस्वराज पार्टी हर वक्त समाज और परिवारों के साथ खड़ी रही है और आगे भी उनका साथ देती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!