जिला जनता दलयू कार्यालय में संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष पद के लिए चुनाव सम्पन्न कराया।

जिला जनता दलयू कार्यालय में संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष पद के लिए चुनाव सम्पन्न कराया

रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/बिहार।

भागलपुर के जिला जनता दल (यूनाइटेड) कार्यालय, भागलपुर में पार्टी संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया के अंतर्गत जिला अध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न कराया गया।
इस निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन जिला निर्वाची पदाधिकारी अर्जुन शाह एवं जिला निर्वाची पर्यवेक्षक मनोरंजन मजूमदार की देखरेख में किया गया।

निर्वाचन कार्यक्रम पूर्व निर्धारित समयानुसार प्रारंभ हुआ। नामांकन प्रक्रिया शुरू होते ही जिला अध्यक्ष पद के लिए बड़ी संख्या में जदयू नेताओं एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। भारी संख्या में दावेदारों की उपस्थिति से कार्यालय परिसर में लोकतांत्रिक उत्साह और संगठनात्मक सक्रियता का वातावरण देखने को मिला।

नामांकन की अधिकता के कारण स्थिति जटिल होती दिखाई दी, क्योंकि अनेक योग्य एवं वरिष्ठ नेताओं ने इस महत्वपूर्ण पद के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। इससे जिला निर्वाची पदाधिकारी एवं पर्यवेक्षक के समक्ष चयन की प्रक्रिया को लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई। सभी उम्मीदवार संगठन के प्रति समर्पित एवं सक्रिय रहे हैं, जिसके कारण किसी एक नाम पर तत्काल निर्णय लेना चुनौतीपूर्ण हो गया।

जिला प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर ने कहा कि असमंजस परिस्थिति को देखते हुए जिला निर्वाची पदाधिकारी अर्जुन शाह एवं जिला निर्वाची पर्यवेक्षक मनोरंजन मजूमदार तथा चुनाव कार्य में संचालन के लिए परामर्शदात्री सदस्य के रूप में नामित पूर्व विधायक लक्ष्मीकांत मंडल, पूर्व जिलाध्यक्ष सह वरीय नेता विभूति गोस्वामी एवं पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुभाष कुशवाहा ने आपसी विचार-विमर्श के उपरांत यह निर्णय लिया कि जिला अध्यक्ष पद के अंतिम चयन हेतु संपूर्ण प्रतिवेदन एवं नामों की सूची प्रदेश नेतृत्व को अग्रसारित की जाए। प्रदेश स्तर पर व्यापक विचार-विमर्श एवं संगठनात्मक संतुलन को ध्यान में रखते हुए अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

इस अवसर पर उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की लोकतांत्रिक परंपरा की सराहना की और विश्वास व्यक्त किया कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा लिया गया निर्णय पार्टी हित में होगा। सभी ने एक स्वर में कहा कि जदयू एक अनुशासित एवं सिद्धांतवादी दल है, जहाँ संगठन सर्वोपरि है और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा से ऊपर पार्टी की मजबूती को रखा जाता है।

सभी दावेदारों एवं कार्यकर्ताओं ने संयम और संगठनात्मक मर्यादा को बनाए रखा तथा निर्वाची पदाधिकारीयों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए संगठन की मजबूती एवं आगामी राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!