रिपोर्ट – अमित कुमार भागलपुर/ बिहार।
भागलपुर जदयू कार्यालय में रविशंकर सिन्हा को प्रखंड अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित किया गया। इस निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रखंड निर्वाची पर्यवेक्षक राजीव सिन्हा और प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी अमरेन्द्र सिन्हा ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लगभग आठ सौ जदयू के क्रियाशील सदस्यों ने चुनाव कार्यक्रम में शामिल हुए। वरिष्ठ नेता से क्रियाशील कार्यकर्ताओं ने समर्पण और प्रतिबद्धता की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान किया, जिससे निर्वाचन का कार्य बिना किसी समस्या के संपन्न हुआ।
पीरपैंती प्रखंड में जदयू संगठन का विकास और मजबूती पिछले कई वर्षों से लगातार देखने को मिली है। विवेकानंद गुप्ता, जो वर्तमान में कार्यकारी जिला अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं, ने पीरपैंती प्रखंड अध्यक्ष के रूप में लगातार पांच बार कार्य किया। हालांकि, उन्होंने कभी भी अपने आप को केवल एक प्रखंड अध्यक्ष के रूप में नहीं देखा। बल्कि, वे हमेशा खुद को एक साधारण कार्यकर्ता मानते हुए संगठन की मजबूती और विस्तार में अपना योगदान देते रहे।
विवेकानंद गुप्ता का संगठन के प्रति समर्पण और कड़ी मेहनत की कोई तुलना नहीं की जा सकती। उन्होंने पिछले 15 वर्षों में पीरपैंती प्रखंड के जदयू संगठन को मजबूत किया और जनहित के कार्यों में हमेशा अग्रणी रहे। उनका यह दृष्टिकोण संगठन में एक नई ऊर्जा का संचार करता है और कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता है। उन्होंने कभी भी किसी पद का लोभ नहीं किया, बल्कि संगठन की सेवा को ही सर्वोपरि माना। उनके योगदान के कारण, जदयू पीरपैंती में एक स्थिर और मजबूत आधार बना रहा है।
प्रदेश सचिव संजय राम ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान किसी प्रकार की कोई भी विवाद या असहमति उत्पन्न नहीं हुई, जो इस बात का संकेत है कि चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष और संगठन की नीति के अनुरूप हुआ।
वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं ने कहा कि प्रखंड अध्यक्ष का निर्विरोध निर्वाचित होने से यह संदेश मिलता है कि पीरपैंती प्रखंड में जदयू के कार्यकर्ता एकजुट हैं और पार्टी के उद्देश्यों के प्रति प्रतिबद्ध हैं।
जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सोनी कुमारी ने कहा कि यह जीत केवल रविशंकर सिन्हा की नहीं, बल्कि पार्टी के हर एक कार्यकर्ता की जीत है, जिन्होंने चुनाव को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष संजीव कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि यह निर्वाचन जदयू संगठन को एक नई दिशा देने का वादा करता है, जो पार्टी के लिए और भी अधिक सफलता और विकास के दरवाजे खोलेगा।
रविशंकर सिन्हा के निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष बनने के साथ, यह प्रतीत होता है कि पीरपैंती में पार्टी संगठन की स्थिति मजबूत रही है और कार्यकर्ताओं के बीच विश्वास का माहौल रहा है। यह सफलता पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रतिबद्धता का परिणाम है। आने वाले समय में, यह संगठन और भी मजबूती से पार्टी के उद्देश्यों को पूरे क्षेत्र में फैलाने में सक्षम होगा।
जदयू के प्रदेश सचिव संजय राम, वरिष्ठ नेता सुड्डू साईं, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सा जिला परिषद सदस्य सोनी कुमारी, जिला अध्यक्ष अति पिछड़ा प्रकोष्ठ सह चेयरमैन कहलगांव नगर परिषद, सदस्य बिहार राज्य खाद्य आयोग महादेव मंडल के साथ-साथ सैकड़ो की संख्या में जदयू के क्रियाशील सदस्य शामिल हुए।
