जेडीयू जिला अध्यक्ष फैसल अहमद का ठाकुरगंज में जोरदार स्वागत, प्रखंड अध्यक्ष को किया सम्मानित

ठाकुरगंज (किशनगंज)। नव निर्वाचित जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के जिला अध्यक्ष फैसल अहमद का ठाकुरगंज में भव्य स्वागत किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर आयोजित स्वागत समारोह में फैसल अहमद ने ठाकुरगंज प्रखंड अध्यक्ष नजरुल हक को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं के सहयोग से आगामी चुनावों में पार्टी और मजबूत होकर उभरेगी। उन्होंने पार्टी की नीतियों और जमीनी स्तर पर संगठन के विस्तार पर बल दिया।

कार्यक्रम में जेडीयू के वरिष्ठ नेता निजामुद्दीन मोजिब आलम,   स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने फैसल अहमद के नेतृत्व में संगठन को नई दिशा देने की उम्मीद जताई।

फैसल अहमद ने कहा कि वे कार्यकर्ताओं के सम्मान और पार्टी की विचारधारा के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *