नाथनगर में ज्वेलरी दुकान में चोरी, 30 हजार तक के आभूषण पर हाथ साफ
संवाददाता शुभम कुमार भागलपुर/बिहार
भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों ने रेलवे स्टेशन के समीप स्थित पूजा ज्वेलर्स दुकान को निशाना बनाया चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसते हुए करीब 25 से 30 हजार रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया घटना की सूचना मिलते ही नाथनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी चोरी की खबर मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ भी दुकान के बाहर जुट गई दुकानदार जितेंद्र कुमार सोनी ने बताया कि वह दुकान बंद कर घर चले गए थे जब उन्हें चोरी की जानकारी मिली और वे दुकान पहुंचे तो अंदर का नजारा देखकर सन्न रह गए उन्होंने बताया कि करीब 20 से 30 हजार रुपये के जेवरात चोरी हुए हैं।बताया जा रहा है कि चोरों ने पास के एक किराना दुकान में भी ताला तोड़ने की कोशिश की लेकिन वहां चोरी करने में सफल नहीं हो सके।फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच और गुप्त सूचना के आधार पर चोरों की पहचान में जुटी हुई है इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय का माहौल है
बाइट — जितेंद्र सोनी दूकानदार
बाइट — रौशन आनन्द दूकानदार
